Home > मुख्य समाचार > हिमाचल प्रदेश के मंडी में आधी रात को रहस्यमयी धमाका, रसोईघर तबाह

हिमाचल प्रदेश के मंडी में आधी रात को रहस्यमयी धमाका, रसोईघर तबाह

हिमाचल प्रदेश के मंडी में आधी रात को रहस्यमयी धमाका, रसोईघर तबाह

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के...PS

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के बालू क्षेत्र के पराैल गांव में बीती रात आधी रात को एक रहस्यमयी धमाका हुआ। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि पूरे गांव में दहशत मच गई।


यह धमाका रात करीब 2:20 बजे ग्रामीण परमदेवी पुत्र बृज के मकान में हुआ। धमाके से मकान का रसोईघर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। रसोईघर में रखा सामान भी राख में बदल गया। हालांकि, एलपीजी सिलेंडर पूरी तरह सुरक्षित रहा। धमाके के कारण रसोईघर से सटे स्लेटपोश मकान को भी नुकसान पहुंचा है।


धमाके की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। आशंका जताई जा रही है कि यह धमाका बिजली गिरने से हुआ होगा।


धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। प्रभावित परिवार ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।


इस घटना की जांच के लिए पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और धमाके की वजह का पता लगाने में जुटी हुई है।

Share it
Top