BHU कैंपस में सवर्ण छात्र से जाति पूछ कर अभद्रता और मारपीट

Banaras Hindu University के हिंदी विभाग में पढ़ने वाले एक छात्र ने सहपाठी पर जाति पूछकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित छात्र प्रशांत मिश्र ने इस संबंध में पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
छात्र के अनुसार घटना बुधवार सुबह करीब 11.45 बजे क्लास के दौरान हुई। आरोप है कि समाजवादी छात्र सभा की बीएचयू इकाई से जुड़े हिमांशु यादव ने पहले उससे जाति और कोर्स के बारे में पूछा। इसके बाद कथित तौर पर गाली गलौज करते हुए उसकी पिटाई की गई।
पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
बताया जा रहा है कि पूरी घटना क्लासरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। पुलिस इस फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
मामले में Lanka Police Station में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इंस्पेक्टर राजकुमार के अनुसार पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
