Home > ज़रा हटके > शादी के दिन पुलिसवाले के साथ कुछ ऐसा कर बैठे दूल्हा-दुल्हन, थाने में बीती 'सुहागरात'

शादी के दिन पुलिसवाले के साथ कुछ ऐसा कर बैठे दूल्हा-दुल्हन, थाने में बीती 'सुहागरात'

शादी के दिन पुलिसवाले के साथ कुछ ऐसा कर बैठे दूल्हा-दुल्हन, थाने में बीती सुहागरात

अपनी शादी की पहली रात के लिए...Editor

अपनी शादी की पहली रात के लिए लोगों के अलग अलग सपने होते हैं। जरा सोचिए अगर किसी जोड़े को शादी की पहली रात पुलिस स्टेशन में गुजारनी पड़े तो उन दोनों पर क्या बीतेगी। इंग्लैंड के कंब्रिया में एक जोड़े के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है। यहां शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन को शादी की पहली रात ही पुलिस स्टेशन में अलग-अलग सेल में गुजारनी पड़ी। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें ऐसा क्या हुआ जो दोनों को अपनी पहली रात स्टेशन में गुजारनी पड़ी...


दूल्हा-दुल्हन का कसूर सिर्फ इतना था कि दोनों के शादी का फंक्शन एक पब में था। उस दौरान जब उनसे पूछताछ की गई तो उस से खफा होकर उन्होंने पुलिसकर्मी पर थूक दिया था। जिस वजह से दोनों पर केस दर्ज किया गया और कोर्ट ने उन्हें दोषी पाए जाने पर जुर्माना लगाया है।
पूरा मामला कुछ यूं है कि पिछले 22 दिसंबर को 44 वर्षीय नेल जॉन ड्रेपर और 39 साल की केरा एंड्रिया ड्रेपर की शादी थी। शादी का समारोह एक पब में रखा गया था। दूल्हा-दुल्हन पर आरोप है कि दोनों नशे में झूम रहे थे। इस बीच कुछ स्थानीय लोगों ने दोनों के हंगामा करने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस ने पहुंचे कर दूल्हा-दुल्हन से पूछताछ की। जिससे पुलिस और उन लोगों के बीच कहासुनी हो गई।

दूल्हा-दुल्हन ने गुस्से में पुलिसवालों को पिग कहते हुए थूक दिया। इस पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर दिया। इस माममले की कंब्रिया मजिस्ट्रेट कोर्ट में सुनवाई हुई। पुलिस ने चार्जशीट पेश की। पति-पत्नी को नशे में होकर हंगामा करने और ड्रग रखने के आरोप में कोर्ट ने दोषी ठहराते हुए जुर्माना लगाया।

Tags:    
Share it
Top