Home > ज़रा हटके > सेक्स वर्कर ने बच्चा पैदा कर आधे घंटे बाद लिया ऐसा फैसला, चौंक गए सभी

सेक्स वर्कर ने बच्चा पैदा कर आधे घंटे बाद लिया ऐसा फैसला, चौंक गए सभी

सेक्स वर्कर ने बच्चा पैदा कर आधे घंटे बाद लिया ऐसा फैसला, चौंक गए सभी

एक सेक्स वर्कर की जिंदगी के...Editor

एक सेक्स वर्कर की जिंदगी के बारे में बिना कुछ सोचे समझे समाज में न जाने कैसी-कैसी बातें की जाती हैं। देश हो या विदेश सभी जगह का हाल एक समान है।

हालांकि समाज इस बात को अच्छी तरह से जानता है कि इस काम को कर रही महिलाएं कितने शौक से ये काम कर रही है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक इस काली दुनिया में ज्यादातर महिलाएं अपनी मर्जी से नहीं आती।
​वे या तो जबरन लाई जाती हैं या फिर किसी न किसी मजबूरी में यह काम रही होती हैं। इस कारण समय-समय पर इस 'काली दुनिया के कड़वे सच' समाज के सामने उजागर भी होते रहे हैं।
हाल ही में ब्रिटेन में इस स्थिति का एक और बड़ा उदाहरण मिला है। यहां एक सेक्स वर्कर बच्चे को जन्म देने के महज आधे घंटे बाद ही काम पर लौट गई। एक रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस कम्युनिटी सपॉर्ट ऑफिसर ने इस मामले का खुलासा किया है।
ब्रिटेन के हल्स हैजल रोड पर तैनात ऑफिसर जैकी फेयरबैंक्स बीते 10 सालों से यहां सेक्स वर्कर्स की मदद कर रहीं हैं। उन्हीं के सामने सबसे पहले ये चौंका देने वाला मामला सामने आया। बाद में उन्होंने ही दुनिया के सामने इसे उजागर किया।
उन्होंने बताया इलाके में 40 सेक्स वर्कर्स काम कर रहीं हैं। सभी अलग-अलग बैकग्राउंड से आती हैं। उन्हें शारीरिक और यौन दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ता है। कई सेक्स वर्कर्स बेघर हैं। मजबूरी में वे सोफा पर सोकर अपना जीवन चला रही हैं।
​एक स्थानीय अखबार को दिए इंटरव्यू में उन्होने बताया कि 'एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया और इसके 30 मिनट बाद ही वह सड़क पर वापस आ गई। इन महिलाओं को इस हद तक पैसों की जरूरत है।'
उन्होंने बताया कि इनमें से कई महिलाएं मानसिक बीमारियों से जूझ रही हैं और कई बार तो बॉयफ्रेंड भी अपनी गर्लफ्रेंड को बेचकर चले जाते हैं। फेयरबैंक्स ने कहा, 'हमारी समस्या यह है कि ये महिलाएं हमसे अपनी समस्याएं साझा नहीं करतीं।
उनका आत्मसम्मान इतना कम है कि इन्हें जो भी थोड़ी तवज्जो दी जाती है ये उसी से खुश रहती हैं, लेकिन यह दुखद है।' फेयरबैंक्स ने बताया कि इन सेक्स वर्कर्स के कस्टमर 17 और 18 साल के लड़कों से लेकर 80 साल के बूढ़े तक हैं।
फेयरबैंक्स ने बताया लोगों को लगता है कि सेक्स वर्कर केवल शरीर बेचकर फायदा उठाती हैं लेकिन हमेशा ऐसा नहीं होता। इनमें से कई महिलाओं के लिए आमदनी का सिर्फ यही जरिया है। आखिरकार ये महिलाएं भी किसी की बेटी हैं।

Tags:    
Share it
Top