एक अनोखी जेल जिसमे रहती है केवल महिलायें, ऐसे है अंदर के हालात !!
- In ज़रा हटके 19 Jan 2018 6:33 AM GMT
जेल में कैद होने पर किसी भी...Editor
जेल में कैद होने पर किसी भी तरह की आज़ादी का हक नहीं होता है। जेल में ना तो आप अपनी मर्जी से सो सकते हैं और ना ही खा सकते हैं। अमूमन जेल में पुरुष रहते हैं क्योंकि महिलाओं के लिए तो महिला सुधार गृह और 18 वष से कम उम्र के किशोरों के लिए बाल सुधार गृह होता है लेकिन एक ऐसा भी देश हैं जहां पर विशेष रूप से महिलाओं के लिए जेल बनाई गई है।
# इजराइल में है ये अनोखी जेल :
आज हम आपको इज़राइल की एक विशेष जेल के बारे में बता रहे हैं तो सिर्फ महिलाओं की जेल है। महिलाओं की जेल में बस महिला अपराधी रहती हैं। इज़राइल की इस महिला जेल का नाम नवे त्रिजा है जोकि रामले में स्थित है। इस जेल में 200 से ज्यादा महिला कैदियों को रखा जाता है। यहां कैद की गई ज्यादा महिला अपराधी 18 से 70 साल के बीच की हैं।
# एक सेल में 5 से 6 महिलायें :
ये जेल काफी छोटी है और इसके एक छोटे से सेल में 5 से 6 महिलाओं को एकसाथ रहना पड़ता है। शाम के 7 बजे के बाद इस जेल के सेल लॉक कर दिए जाते हैं। इसके बाद महिलाएं अपने सेल से बाहर नहीं जा सकती हैं। अगर वो ऐसा करती हैं तो उन्हें इसके लिए दंड दिया जाता है।
# ज्यादातर कैदी बहरी मुल्क की :
यहां मौजूद ज्यादातर महिलाएं इज़राइल से बाहर के मूल्क की हैं। जेल में मौजूद अधिकांश महिलाएं अल्पसंख्यक समुदाय से हैं और इनका बैकग्राउंड बहुत ही ज्यादा कमज़ोर परिवारों से हैं।
Tags: #जेल में कैद होने
