कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा- नीतीश फिर मारेंगे पलटी, आएंगे गठबंधन में

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा- नीतीश फिर मारेंगे पलटी, आएंगे गठबंधन में
X

पटना पहुंचे कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह ने कहा है कि नीतीश कुमार फिर से पलटी मारेंगे और फिर महागठबंधन में ही आएंगे। साथ ही चुटकी लेते हुए कहा कि एनडीए में नरेंद्र मोदी ही बड़े भाई की भूमिका में हैं और मोदी का ग्राफ गिरते ही नीतीश कुमार कभी भी बदल लेंगे पाला।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि इस देश मे ईवीएम से चुनाव खत्म होते ही बीजेपी का अस्तित्व भी खत्म हो जाएगा। उन्होंने बिहार में कांग्रेस के स्वरूप पर कहा कि इसका फैसला बिहार कांग्रेस कारएगी। वहीं, महागठबंधन के स्वरूप पर कहा कि चुनाव के पहले महागठबंधन का स्वरूप बनेगा।

कांग्रेस नेता ने कहा कि1977 में जनता पार्टी का महागठबंधन चुनाव के कुछ ही दिन पहले बना था। इस बार महागठबंधन के बड़ा स्वरूप मोदी-शाह के विरोध में बनेगा और कामयाब होगा।

राफेल मामले पर केंद्र की मोदी सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने जनता को राफेल मामले में झूठा ब्यौरा दिया है और इसके लिए नरेंद्र मोदी को पीएम पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

Tags:
Next Story
Share it