Home > क्राइम > गश्त पर निकले दरोगा को बदमाशों ने मारी गोली, दो गिरफ्तार

गश्त पर निकले दरोगा को बदमाशों ने मारी गोली, दो गिरफ्तार

गश्त पर निकले दरोगा को बदमाशों ने मारी गोली, दो गिरफ्तार

पूर्वांचल में बदमाश लगातार...Editor

पूर्वांचल में बदमाश लगातार अपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। बदमाशों को पुलिसिंग व्यवस्था का बिल्कुल खौफ नहीं है। अब तो खाकी भी सुरक्षित नहीं है।

चंदौली में रविवार रात में गश्त पर निकले दरोगा को बदमाशों ने गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल दरोगा को बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने तीन बदमाशों में से दो को मौके से पकड़ लिया वहीं एक भाग निकला।

अलीनगर थाना क्षेत्र के लौंदा पुलिस चौकी इंचार्ज संतोष कुमार अपने दो सिपाहियों पंकज और राजेंद्र के साथ रविवार की रात को गश्त पर निकले थे। दोनों सिपाही एक बाइक से दूसरी ओर निकल गए और चौकी इंचार्ज बरौनी पुलिया की ओर निकले।

तभी पुलिया के पास एक बाइक से तीन लोग आए। जिन्हें चौकी इंचार्ज ने रोक लिया और बाइक का पेपर मांगा। उनमें से एक ने डिग्गी से पेपर निकालने के बहाने तमंचा निकाल लिया और चौकी इंचार्ज को गोली मार दी।

गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल चौकी इंचार्ज को बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। डॉक्टरों के मुताबिक गोली बाईं तरफ सीने में लगी है।

दरोगा को गोली लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर एडीजी जोन पीवी रामाशास्त्री और आईजी रेंज दीपक रतन रात में ही घटनास्थल के लिए रवाना हो गए थे

Tags:    
Share it
Top