Home > क्राइम > भाई बनकर ससुराल पहुंचे युवकों ने किया दुष्कर्म, वीडियो बना करने लगे ब्‍लैकमेल

भाई बनकर ससुराल पहुंचे युवकों ने किया दुष्कर्म, वीडियो बना करने लगे ब्‍लैकमेल

भाई बनकर ससुराल पहुंचे युवकों ने किया दुष्कर्म, वीडियो बना करने लगे ब्‍लैकमेल

बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले...Editor

बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के चनपटिया में हथियार के बल पर विवाहिता से दुष्कर्म करने और उसका वीडियो बना कर यौन शोषण करने का एक मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पीडि़ता की शिकायत पर चनपटिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें नगर के वार्ड संख्या 2 के आकाश पटेल एवं भोला पटेल को आरोपित किया गया है।

थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तारी नहीं होने की स्थिति में इनकी संपत्ति कुर्क की जाएगी। पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले दोनों आरोपी उसके ससुराल पहुंचे। उसकी सास से उन्होंने खुद को मायके के रिश्ते के भाई बताया और रात्रि में वहां ठहर गए।

रात में ही दोनों ने हथियार का भय दिखा कर उसके साथ दुष्कर्म किया और मोबाइल से उसका वीडियो बना लिया। बाद में वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर वे लगातार उसका यौन शोषण करने लगे।

मायके आने पर भी वे जबरन उसके घर में घुस जाते और उसके पिता या पति को वीडियो दिखाने की बात कह मनमानी करते। पीडि़ता का पति नौकरी के सिलसिले में घर से बाहर रहता है। इन दोनों की मनमानी से तंग आकर पीडि़ता ने थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है।

Tags:    
Share it
Top