Home > लाइफस्टाइल > एंटरटेनमेंट > 'टाइगर' के साथ जिंदा रहे हैं विवाद, सालों पुराना है यहां से कनेक्शन

'टाइगर' के साथ जिंदा रहे हैं विवाद, सालों पुराना है यहां से कनेक्शन

टाइगर के साथ जिंदा रहे हैं विवाद, सालों पुराना है यहां से कनेक्शन

टाइगर जिंदा है.. फिल्म रिलीज...Editor

टाइगर जिंदा है.. फिल्म रिलीज होने के साथ ही हंगामा शुरू हो गया है। विवाद फिल्म के हीरो सलमान खान की एक टिप्पणी पर शुरू हुआ। इस टिप्प्णी पर वाल्मिकी समाज ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया है। वैसे भी सलमान खान, राजस्थान और विवादों को पुराना नाता है।

दरअसल, मामला साल 1998 का है। फिल्म 'हम साथ-साथ हैं' की शूटिंग के दौरान सलमान खान पर तीन अलग-अलग स्थान पर हिरण शिकार करने के आरोप लगे। इसके बाद उनकी गिरफ्तारी हुई और उनके कमरे से पुलिस ने 22 सितम्बर 1998 को रिवाल्वर और राइफल बरामद की।
इस मामले की जांच में पाया गया कि इनके लाइसेंस की अवधि समाप्त हो चुकी थी। वन अधिकारी ललित बोड़ा ने लूणी पुलिस थाने में 15 अक्टूबर 1998 को मुकदमा दर्ज करवाया था। इसके बाद सलमान की परेशानियां शुरू हो गई।
इसमें बताया गया कि सलमान खान ने 1-2 अक्टूबर 1998 की मध्यरात्रि में कांकाणी गांव की सरहद पर दो काले हिरणों का शिकार किया, जिसमें उसने रिवॉल्वर व राइफल का इस्तेमाल किया। दोनों हथियारों की लाइसेंस अवधि समाप्त हो चुकी थी। अवैध हथियारों का इस्तेमाल करते हुए उसने शिकार किया।
सलमान के खिलाफ ऑर्म्स एक्ट की धारा 3/25 व 3/27 में मामला दर्ज किया गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने संदेह का लाभ देते हुए सलमान खान को बरी कर दिया था, जिसके खिलाफ राज्य सरकार ने अपील पेश की थी। मामले की सुनवाई जारी है। अंतिम बहस जारी है।


Tags:    
Share it
Top