Home > लाइफस्टाइल > एंटरटेनमेंट > फिर 'मां' बनने का 'जज्बा' दिखाएंगी ऐश्वर्या राय, इस बार सरोगेसी की लेंगी मदद

फिर 'मां' बनने का 'जज्बा' दिखाएंगी ऐश्वर्या राय, इस बार सरोगेसी की लेंगी मदद

फिर मां बनने का जज्बा दिखाएंगी ऐश्वर्या राय, इस बार सरोगेसी की लेंगी मदद

ऐश्वर्या राय बच्चन इन दिनों...Editor

ऐश्वर्या राय बच्चन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'फन्ने खां' की शूटिंग कर रही हैं। पिछले साल यानी 2017 में ऐश्वर्या की कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई ‌थी, लेकिन इस साल फैंस 'फन्ने खां' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अपनी डिमांड देखते हुए ऐश्वर्या राय ने अपनी फीस बढ़ा दी है। अब ऐश एक फिल्‍म के लिए 10 करोड़ रुपए चार्ज करेंगी। अब खबर है कि ऐश्वर्या को एक और फिल्म का ऑफर मिला है।


ऐश्वर्या राय ने अनुष्का शर्मा को रिप्लेस कर दिया है। अब वो फिल्म 'जैस्मीन-एक किराए की कोख' में नजर आएंगी। ये फिल्म सरोगेसी पर आधारित है, जिसमें ऐश्वर्या एक सरोगेट मदर का रोल कर रही हैं। बता दें कि, इससे पहले ऐश्वर्या राय ने फिल्म 'जज्बा' में मां का किरदार निभाया था। फिल्म में उनके साथ इरफान खान भी थे।

मुंबई मिरर से बात करते हुए फिल्म की प्रोड्यूसर प्रेरणा राव अरोड़ा ने बताया कि उनकी अगली फिल्म 'जैस्मीन' में ऐश्वर्या राय सरोगेटिक महिला का किरदार निभा सकती हैं। फिल्म एक रियल स्टोरी पर आधारित है।

जानकारी के मुताबिक, फिल्म गुजरात की एक महिला के बारे में है, जो बच्चे को जन्म नहीं देना चाहती पर वो दूसरों के लिए सेरोगेट मदर बनने का फैसला लेती है। बाद में वो बच्चे के मोह में आ जाती है और उस बच्चे को वापस चाहती है।

फिल्म मेकर्स चाहते हैं कि ऐश्वर्या राय बच्चन उनकी इस फिल्म में मुख्य किरदार निभाएं। बताया जा रहा है कि इसके लिए उन्होंने ऐश से बात भी की है। प्रेरणा का कहना है कि, 'इस फिल्म के लिए ऐश्वर्या हमारी पहली पसंद हैं लेकिन वो फिल्म करेंगी या नहीं यह सब उनकी डेट्स पर डिपेंड करता है।'

Tags:    
Share it
Top