Home > लाइफस्टाइल > एंटरटेनमेंट > अनुष्‍का-विराट की हनीमून फोटो पर 1 घंटे में 9 लाख से ज्यादा लाइक, तेजी से हो रही वायरल

अनुष्‍का-विराट की हनीमून फोटो पर 1 घंटे में 9 लाख से ज्यादा लाइक, तेजी से हो रही वायरल

अनुष्‍का-विराट की हनीमून फोटो पर 1 घंटे में 9 लाख से ज्यादा लाइक, तेजी से हो रही वायरल

अनुष्का और विराट शादी के बाद...Editor

अनुष्का और विराट शादी के बाद हनीमून के लिए रोम गए हैं। शादी की तस्वीरों के बाद अब दोनों की हनीमून की फोटो सामने आई है। रोम की हसीन वादियों के बीच विरुष्‍का बेहद खुश लग रहे हैं। इस तस्वीर को खुद अनुष्‍का ने शेयर किया है।


तस्वीर शेयर करते हुए अनुष्का ने लिखा, 'In heaven, literally'। अनुष्‍का और विराट ने ब्लू कलर की जैकेट और टोपी लगा रखा है। अनुष्‍का के हाथों में मेहंदी लगी है और सगाई की अंगूठी भी नजर आ रही है। तस्वीर के बैग्राउंड में बर्फ से ढकी वादियां बेहद खूबसूरत हैं।

विरुष्‍का की इस तस्वीर पर 9 लाख से ज्यादा लाइक हैं। बता दें कि अनुष्‍का और विराट ने 11 दिसंबर को इटली में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी। अब दोनों के फैंस को उनके रिसेप्‍शन का इंतजार है जो 26 दिसंबर को होने वाला है। कार्ड की तस्वीरें भी सामने आई हैं।
विरुष्‍का रिसेप्‍शन के कुछ दिन पहले ही रोम से वापस आएंगे। ये रिसेप्‍शन दिल्ली के एक 5 स्टार होटल में होगा। खबरों की मानें तो एक और रिसेप्‍शन मुंबई में भी होगा। यहां फिल्म जगत की बड़ी हस्तियों को इनवाइट किया गया है।

इस तस्वीर के अलावा अनुष्का का एक वीडियो भी सामने आया था। ये वीडियो Kajaria's Kerovit के ऐड का है। अनुष्‍का Kajaria's Kerovit की ब्रांड एंबेसडर हैं। अनुष्‍का का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Tags:    
Share it
Top