Home > लाइफस्टाइल > एंटरटेनमेंट > 'क्वांटिको गर्ल' बन चुकी प्रियंका को इंस्टाग्राम ने दिया अवार्ड, कारण जानते ही कहेंगे WOW!

'क्वांटिको गर्ल' बन चुकी प्रियंका को इंस्टाग्राम ने दिया अवार्ड, कारण जानते ही कहेंगे WOW!

क्वांटिको गर्ल बन चुकी प्रियंका को इंस्टाग्राम ने दिया अवार्ड, कारण जानते ही कहेंगे WOW!

बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' कही...Editor

बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' कही जाने वाली प्रियंका चोपड़ा अब इंटरनेशनल फेस बन चुकी हैं। बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में किए गए अपने दमदार रोल्स के बूते प्रियंका की लोकप्रियता 7वें आसमान पर है। यही कारण है कि प्रियंका के इंस्टाग्राम पर 20 मिलियन फॉलोअर्स हो चुके हैं।


जी हां, इसके लिए प्रियंका को इंस्टाग्राम की तरफ से अवार्ड भी मिल चुका है। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर अपलोड कर इस बात की जानकारी दी। फोटो शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन दिया कि...मुझे इस मील के पत्थर पार करने की जानकारी देने के लिए शुक्रिया @instagram। प्रियंका ने अपने फैंस को इस अवार्ड के लिए शुक्रिया भी अदा किया।

बता दें कि प्रियंका की गिनती उन एक्ट्रेसेज में होती हैं जो सोशल नेटवर्किंग साइट्स का बखूबी इस्तेमाल करना जानती हैं। प्रियंका इंस्टाग्राम पर अक्सर फैमिली, दोस्तों और अपने प्रोजेक्ट से रिलेटेड तस्वीरें अपलोड करती रहती हैं।

इस वीडियो में भी आप देख सकते है कि प्रियंका अपनी नन्ही भतीजी के साथ किस तरह मस्ती कर रही है। इस प्यारे से क्लिप के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है कि..' इस क्रिसमस में मेरा सबसे बड़ा गिफ्ट तुम होगी। मेरी प्यारी भतीजी।

इसी के साथ प्रियंका ने एक पूल फोटो भी शेयर किया है। इस तस्वीर में प्रियंका ने लिखा कि, 'ठंड में बिताया अबतक का सबसे शानदार दिन।

Tags:    
Share it
Top