इंडोनेशिया में भूकंप के बाद सुनामी का कहर, 400 लोगों की मौत...

इंडोनेशिया में भूकंप के बाद सुनामी का कहर, 400 लोगों की मौत...
X

कुछ समय पहले ही एशियाई खेलों की मेजबानी कर के दुनिया भर में चर्चा में आया खूबसूरत देश इंडोनेशिया इस वक्त भूकंप और सुनामी की भयंकर तबाही से जूझ रहा है। इस तबाही से अब तक इंडोनेशिया में तक़रीबन 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और सैकड़ो लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गए है।

दरअसल इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप पर कल (शुक्रवार) की शाम एक भयंकर तूफ़ान आया था। इस तूफ़ान के बाद इसकी वजह से सुनामी भी उत्पन्न हो गई थी। इन दोनों आपदाओं की वजह से इंडोनेशिया में अब तक कुल 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है और सैकड़ो लोग घायल हो गए है। इनमे से सबसे ज्यादा 384 मौतें पालू नाम के एक शहर में घटित हुई है। इंडोनेशिया के मौसम विभाग के मुताबिक इस शहर से टकराने वाली सुनामी की लहरे 1.5 मीटर (पांच फुट) तक ऊंची उठी थी।

उल्लेखनीय है कि यह भूकंप और सुनामी अचानक से आई थी और इन घटनाओं के घटित होने से ठीक पहले ही सैकड़ों लोगों शुक्रवार की शाम होने का जश्न मानाने के लिए समुद्र तट पर इक्कठा हुए थे। भूकंप की पहले से कोई जानकारी नहीं होने की वजह से इन लोगों को सुरक्षित स्थानों पर नहीं ले जाया गया और इस वजह से सैकड़ों लोगों की मृत्यु हो गई।

Tags:
Next Story
Share it