ईरान में सेना की परेड पर हुआ बड़ा आतंकी हमला, 8 सैनिकों की गई जान

ईरान में सेना की परेड पर हमले से 8 सैनिकों के मारे जाने की खबर है। जबकि 20 लोग घायल हो गए हैं। यह जानकारी ईरान की आधिकारिक न्यूज एजेंसी आईआरएनए द्वारा दी गई है। हमलावर ईरानी सेना की वर्दी में थे। हमले का शक आतंकी संगठन आईएस पर है।
बताया जा रहा है कि हमले में कई लोगों की मौत भी हुई है। स्थानीय टेलिवीजन की खबर के मुताबिक शनिवार को हुई इस घटना में हमलावरों ने उस जगह को निशाना बनाया जहां सेना के अधिकारी एकत्रित हुए थे। अधिकारी कार्यक्रम को देखने के लिए एकत्रित हुए थे। देश में राजधानी तेहरान सहित कई जगह परेड निकाली गई।
बंदूकधारी हमलावरों ने परेड के पीछे खड़े होकर गोलियां बरसाईं, जिसके बाद कई लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। एक अन्य स्थानीय टेलिवीजन का कहना है कि हमले के पीछे तकफीरी तत्वों का हाथ है। जो कि सुन्नी आतंकियों से जुड़ा हुआ समूह है।