भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा- भाजपा की छवि खराब करने वालों को जवाब दें कार्यकर्ता

राममगर, नैनीताल: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट विपक्षी दलों पर हमलावर नजर आए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को भाजपा की छवि खराब करने वाले लोगों को जवाब देना होगा।
पैथपड़ाव में कार्यकर्ताओं की बैठक में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने विपक्षियों को सांप नेवले की संज्ञा दी। कहा कि विपक्षी भाजपा को दलित विरोधी होने का दुष्प्रचार कर मोदी लहर को रोकने का प्रयास कर रहे है।
इसका कारण है कि विपक्षी पार्टियां मोदी के बढ़ते जनाधार से घबरा गईं हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता गांव गांव जाकर दलित वर्ग को सही जानकारी देनी चाहिए। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, जिला महामंत्री राकेश नैनवाल, सत्यप्रकाश शर्मा, नरेंद्र शर्मा, मनोज रावत, पूरन नैनवाल, ममता गोस्वामी, भावना भट्ट मौजूद रहीं।
Next Story