Home > प्रदेश > उत्तरप्रदेश > फ्लाईओवर का टेंडर अखिलेश के कार्यकाल में हुआ थाः महेंद्र नाथ पांडेय

फ्लाईओवर का टेंडर अखिलेश के कार्यकाल में हुआ थाः महेंद्र नाथ पांडेय

फ्लाईओवर का टेंडर अखिलेश के कार्यकाल में हुआ थाः महेंद्र नाथ पांडेय

केंद्रीय परिवार एवं स्वास्थ्य...Editor

केंद्रीय परिवार एवं स्वास्थ्य कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी चौबे और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय बुधवार को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर, कबीरचौरा और दुर्घटनास्थल पहुंचे।


इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि फ्लाईओवर का टेंडर अखिलेश के जमाने में हुआ था। सपा, कांग्रेस के आरोपों पर पत्रकारों से प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा लाश पर राजनीति नहीं करती है।

अखिलेश सरकार में एक ट्रैफिक डायवर्जन नहीं करने के चलते राजघाट पुल पर 29 जान गई थी। तब दिन तक कोई मंत्री नहीं आया था। स्वयं मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का कुछ ही घंटों बाद दुर्घटनास्थल पर आना सरकार की संवेदनशीलता को दर्शाता है।

जिला प्रशासन की ओर से कराया गया राहत और बचाव कार्य संतोषजनक है। भ्रष्टाचार से जुड़े सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जांच रिपोर्ट आने दीजिए सब पता चल जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 24 मई को कैथी में प्रस्तावित मारकंडे महोत्सव स्थगित कर दिया गया है। इसमें हेमामालिनी को आना था।
अस्पतालों में आठ घायल उपचाराधीन
फ्लाईओवर हादसे के आठ घायलों का इलाज अभी भी चल रहा है। इसमें मंडलीय अस्पताल में तीन और बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में पांच मरीज भर्ती हैं। बीएचयू की प्रेस रिलीज के मुताबिक कुल 12 लोगों को मंगलवार को लाया गया था। इसमें तीन की मौत हो चुकी है, जबकि तीन डिस्चार्ज हो गए।

एक घायल मंडलीय अस्पताल चला गया। बीएचयू में राजेश भास्कर (40), महेंद्र प्रताप (45), मो. ईस्माइल (35) और नीरज (21), बृजेश शर्मा (34) का इलाज चल रहा है।

उधर मंडलीय अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. बीएन श्रीवास्तव ने बताया कि अस्पताल में प्रदुम्न लाल (30), नसरूद्दीन (22) और मो. शकील (35) उपचाराधीन हैं

Tags:    
Share it
Top