मोदी के गढ़ में सपा ने दिया BJP को बड़ा झटका, ले उडी इस बड़े नेता को

वाराणसी.प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में भाजपा वाराणसी महानगर के महामंत्री महेंद्र सिंह गौतम ने शनिवार को पार्टी से नाता तोड़ सपा सांसद धर्मेंद्र यादव के समक्ष पुनः सपा का दामन थाम लिया।
नगर निगम के पूर्व उपसभापति रहे महेंद्र सिंह गौतम ने पिछले लोकसभा चुनाव में मुरली मनोहर जोशी के चुनाव के दौरान सपा को छोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी।
सपा में युवजन सभा के महानगर अध्यक्ष व प्रदेश सचिव के पद पर रहने के साथ ही लल्लापुरा से सभासद के पद पर भी रहे।इनके साथ सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओ ने भी सपा की सदस्यता ली।
Tags:
Next Story