Home > ज़रा हटके > दो शादियां करने को मजबूर होते हैं यहां के मर्द, वजह आपको हिलाकर रख देगी

दो शादियां करने को मजबूर होते हैं यहां के मर्द, वजह आपको हिलाकर रख देगी

दो शादियां करने को मजबूर होते हैं यहां के मर्द, वजह आपको हिलाकर रख देगी

दुनिया के नक्शे में एक ऐसा...Editor

दुनिया के नक्शे में एक ऐसा स्थान भी हैं जहां कानून मर्दों की दो शादियों को अनिवार्य बताता है। मतलब ये हुआ यहां किसी भी शख्स की एक शादी के बाद फुलस्टाप लागाना कानूनन अपराध है। इसलिए न चाहते हुए भी यहां पुरुषों को एक से ज्यादा शादी करनी ही पड़ती है। बात यहीं खत्म नहीं होती। इस देश की सरकार के अनुसार अगर व्यक्ति की पहली पत्नी को उसकी दूसरी शादी से परेशानी हुई तो उन दोनों को ही जेल भी जाना पड सकता है। यकीन नहीं हुआ न कि ऐसा कुछ भी हो सकता है..?


मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक इरीट्रिया में पुरुषों के लिए दो शादियां करना अनिवार्य किया गया है। आप सोच रहें होंगे कि जहां हमारे देश में शादी को लेकर सख्त कानून बनाए गए हैं, जिसके अनुसार एक व्यक्ति को एक ही शादी करने की परमीशन मिली है और पहली पत्नी के होते हुए व्यक्ति दूसरी शादी नहीं कर सकता, वहीं इरीट्रिया की तस्वीर ही दूसरी है।

इस देश में अगर व्यक्ति ने पहली पत्नी के होते हुए दूसरी शादी करने से इंकार किया तो उसे जेल की हवा खानी पड़ती है। और सजा भी कोई छोटी-मोटी नहीं होती। ऐसे लोगों को उम्रकैद की सजा भी हो सकती है। हम जानते हैं ये बात सुनकर आपको हैरानी ज़रूर हुई होगी लेकिन ये बात बिल्कुल सच है।

जेल जाने से बचने के लिए यहां मजबूरन हर व्यक्ति को दो शादियां करनी पड़ती है। दरअसल यह एक ऐसा मुल्क है, जहां हर आदमी को दो शादियां करना अनिवार्य होता है। इरीट्रिया सरकार खुद कानूनन इसे सही ठहराती है। आइए जानते हैं इस कानून के पीछे के तर्क...

फरमान जारी कर थोपा गया कानून
खबरों के मुताबिक इस नियम को लागू करने के पीछे इरीट्रिया सरकार का तर्क है कि समय-समय पर देश में गृह युद्ध होते रहते हैं। गृह युद्ध के चलते महिलाओं का अकेले रहना खतरे से खाली नहीं होता। यही वजह है कि यहां के पुरुषों को महिलाओं की हिफाज़त करने के लिए मजबूरन दो शादियां करनी पड़ती है।

पुरुषों से ज्यादा है महिलाओं की संख्या
ये बात भी कही जा रही है कि इस कानून के चलते देश में पुरुषों की संख्या घटती जा रही है जबकि पुरुषों की तुलना में महिलाओं की संख्या काफी ज्यादा है। ऐसे में सरकार का कहना है कि महिलाएं अकेले या फिर बिना शादी किए अपना जीवन नहीं बिता सकती हैं। इसलिए सरकार ने यह फरमान जारी किया है। अगर पुरुष दो शादी से इंकार करेगा तो उसे जेल की हवा खानी पड़ सकती है।

Tags:    
Share it
Top