Home > ज़रा हटके > -40 डिग्री तापमान में मगरमच्छ का हुआ ऐसा हाल, सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा वीडियो

-40 डिग्री तापमान में मगरमच्छ का हुआ ऐसा हाल, सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा वीडियो

-40 डिग्री तापमान में मगरमच्छ का हुआ ऐसा हाल, सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा वीडियो

अखबार पढ़ते हो, तो आपको यह पता...Editor

अखबार पढ़ते हो, तो आपको यह पता ही होगा कि इन दिनों अमेरिका में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। इंसानों के साथ-साथ ठंड का असर जीवों पर भी पड़ रहा है।


​इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को पोस्ट किया है शेलोट रिवर स्वैम्प पार्क ने। वीडियो में पूरी तरह से बर्फ में जमा हुआ एक मगरमच्छ नजर आ रहा है। सोशल मीडिया के इस वीडियो को लोगों ने खूब शेयर किया है।

पार्क के आधिकारियों के अनुसार, दक्षिण पूर्व उत्तरी कैरोलिना में ऐसा होना आम बात है। यहां बहुत ठंड पड़ती है, लेकिन इस बार यहां जरूरत से ज्यादा ही ठंड पड़ रही है।
बर्फ पिघलने के बाद मगरमच्छ को बाहर निकाला जाएगा। फिर उसे गर्म जगह पर रखा जाएगा, जहां वह नॉर्मल हो जाएगा। इस वीडियो को अब तक करीब चार हजार लोग शेयर कर चुके हैं।

मगरमच्छ - 40 डिग्री के तापमान में भी जिंदा रह सकते हैं। इसके लिए उनका मेटाबोलिज्म धीमा हो जाता है और वो ज्यादातर नींद की मुद्रा में रहते हैं। सांस लेने के लिए वो सिर्फ अपनी नाक बाहर निकालते हैं।

Tags:    
Share it
Top