Home > लाइफस्टाइल > एंटरटेनमेंट > पहली बार ससुराल पहुंचीं विराट की दुल्हन, हनीमून के बाद और निखर गईं अनुष्का, गवाह हैं ये तस्वीरें

पहली बार ससुराल पहुंचीं विराट की दुल्हन, हनीमून के बाद और निखर गईं अनुष्का, गवाह हैं ये तस्वीरें

पहली बार ससुराल पहुंचीं विराट की दुल्हन, हनीमून के बाद और निखर गईं अनुष्का, गवाह हैं ये तस्वीरें

गुपचुप शादी के बाद हनीमून...Editor

गुपचुप शादी के बाद हनीमून मनाकर विराट-अनुष्का दिल्ली पहुंच चुके हैं। अनुष्का पहली बार ससुराल पहुंची। घर के लोगों ने उनके स्वागत की तैयारियां की हुई थीं। शादी के बाद अनुष्का और भी निखर गई हैं।

कल यानी 21 दिसंबर को विराट-अनुष्का का रिसेप्‍शन है। जब अनुष्का अपने ससुराल पहुंची तो उन्होंने पिंक कलर का सलवार सूट पहना हुआ था। हाथ में मैचिंग चूड़ियां पहने अनुष्‍का बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
विराट और अनुष्का के घर की कुछ फोटो सामने आई हैं। तस्वीरों में अनुष्‍का अपने ससुराल वालों के साथ टाइम बिताती नजर आ रही हैं। ये तस्वीरें विरुष्‍का के इंस्टाग्राम पेज पर अपलोड की गई हैं।
बता दें कि इस कपल ने 11 दिसंबर के इटली के मिलान रिजॉर्ट में शादी की है। शादी से पहले दोनों की रिंग सेरेमनी के साथ शादी की बाकी रस्में भी हुई थीं। अब 'विरुष्का' अपने देश में भी दो ग्रैंड रिसेप्शन पार्टियां देने वाले हैं।
दूसरी ग्रैंड पार्टी 26 दिसंबर को मुंबई में होगी। शादी की तमाम फोटो के बाद हाल ही में इस कपल की हनीमून सेल्फी ने भी इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था। बर्फीली वादियों में ली गई इस तस्वीर को लाखों फैंस ने शेयर किया था।

Tags:    
Share it
Top