Home > प्रदेश > उत्तरप्रदेश > सपा-बसपा गठबंधन का एलान कल, मायावती व अखिलेश करेंगे संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस

सपा-बसपा गठबंधन का एलान कल, मायावती व अखिलेश करेंगे संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस

सपा-बसपा गठबंधन का एलान कल, मायावती व अखिलेश करेंगे संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस

यूपी में सपा बसपा गठबंधन अब तय...Editor

यूपी में सपा बसपा गठबंधन अब तय हो गया है। बसपा सुप्रीमो मायावती व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कल इसकी औपचारिक घोषणा करेंगे। इसके लिए दोनों नेता लखनऊ के ताज होटल में शनिवार दोपहर 12 बजे संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। इसके लिए सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी व बसपा महासचिव ने प्रेस रिलीज जारी की है। पहले कहा जा रहा था कि गठबंधन का एलान मायावती के जन्मदिन 15 जनवरी को होगा।

यूपी में लोकसभा की 80 सीटें है। सपा बसपा के साथ आने से अब भाजपा के लिए 2014 में किये गए प्रदर्शन को दोहराना अधिक चुनौतीपूर्ण होगा। 2014 में उप में एनडीए गठबंधन ने 73 सीटें जीती थी। कल प्रेस कांफ्रेंस में सीटों के बंटवारे की भी घोषणा हो सकती है। अभी कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों पार्टियां 37-37 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। रायबरेली और अमेठी के सीट कांग्रेस के लिए छोड़ी जा सकती है। जबकि रालोद को तीन सीटे दी जा सकती हैं।

मायावती बृहस्पतिवार को लखनऊ पहुंची जिसके बाद से ही राजनैतिक सरगर्मियां बढ़ी हुई हैं।उन्होंने 20 जनवरी को बसपा के पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है। इसमें वह चुनावी रणनीति का खुलासा करेंगी।

22 जनवरी को वह भाईचारा कमेटी की बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर दिशा-निर्देश देंगी। पहले यह बैठक 10 जनवरी को प्रस्तावित थी। इनमें बसपा के सभी प्रमुख नेता शामिल होंगे। वहीं, अखिलेश यादव आज कन्नौज में 'समाजवादी संवाद' कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

कांग्रेस ने शुरू की अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी, छोटे दलों से करेगी गठबंधन

प्रदेश में महागठबंधन को लेकर सपा-बसपा से मिले झटके के बाद कांग्रेस ने प्रदेश में लोकसभा चुनाव अपने दम पर लड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। पहले चरण में कांग्रेस सबसे मजबूत सीटों को चिह्नित कर रही है। ऐसी 40-45 सीटों पर जल्द ही प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के इसी महीने अमेठी दौरे के बाद कांग्रेस अपने रुख का खुलासा करेगी। कांग्रेस कई छोटे दलों से गठबंधन कर सकती है।

Tags:    
Share it
Top